त्र्यंबकेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह

नासिक, 16 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र के नासिक जिले में श्रावण मास और नासिक-त्र्यंबकेश्वर मार्ग पर सड़क निर्माण कार्यो के दौरान त्र्यंबकेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर एवं धैर्य रखने की सलाह दी गई है।

नासिक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अनुसार कुंभ मेले की तैयारियों के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण नासिक-त्र्यंबकेश्वर मार्ग पर कई जगहों पर अभी ‘एक तरफा यातायात’ व्यवस्था लागू है।

अधिकारियों ने बताया कि नासिक पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाले 17 किलोमीटर लंबे रास्ते में से 11 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। हालांकि, कई जगहों पर सड़क का केवल एक हिस्सा ही तैयार है, जबकि दूसरी तरफ निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है।

उन्होंने बताया कि कई जगहों पर सड़कें खोदी गई हैं और बारिश के बाद दोनों तरफ से आने वाले यातायात को एक ही लेन पर डायवर्ट किया जा रहा है। संकरे रास्ते पर जब बड़े वाहन आमने-सामने आ जाते हैं, तो यातायात रुक जाता है। कीचड़, गड्ढों और सड़क के फिसलन भरे होने के कारण वाहन चालकों को धीरे-धीरे गाड़ी चलाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

इसके अलावा जब वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते या वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं, तो अक्सर कई घंटों तक जाम लग जाता है।

 

Next Post

वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी शेयर बाजार की चाल

Sun Aug 16 , 2026
मुंबई, 16 अगस्त (वार्ता) बीते सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों की चाल मुख्य रूप से वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी। निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया संकट के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों पर भी होगी। घरेलू स्तर पर नौ […]

You May Like