SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक की महारैली में विपक्ष का हमला, राहुल से खड़गे तक किसने क्या कहा? देखिए

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की महारैली आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत 19 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। रैली में नेताओं ने SIR प्रक्रिया, चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।

*रैली में किस नेता ने क्या कहा, जानिए…*

*मल्लिकार्जुन खड़गे* : कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष को डराने की कितनी भी कोशिश कर लें, INDIA गठबंधन के नेता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।

*राहुल गांधी* : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने संविधान और लोकतंत्र का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। सरकार संविधान से बड़ी नहीं है, संविधान सर्वोपरि है।

*ममता बनर्जी* : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बंगाल में उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी, बल्कि उसे हराया गया। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन के नेता हार मानने वाले नहीं हैं और उन्होंने कथित वोट चोरी को पकड़ा है।

*अखिलेश यादव* : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने बंगाल चुनाव और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष की एकजुटता की बात कही। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन के लोग इस लड़ाई में पीछे हटने वाले नहीं हैं।

रैली के जरिए विपक्षी दलों ने SIR प्रक्रिया पर अपनी आपत्तियां सामने रखीं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई।

.....

Next Post

नामीबिया ने आयरलैंड को पांच विकेट से हराया, सीरीज भी जीती

Sun Nov 1 , 2026
विंडहोक, 01 नवंबर (वार्ता) जेजे स्मिट (चार विकेट) और जैक ब्रासेल (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी बाद लॉरेन स्टीनकैंप (46) और गेरहार्ड इरास्मस (30) की पारियों की मदद से नामीबिया ने 172 गेंदें शेष रहते आयरलैंड को पांच विकेट से शिकस्त दी। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही नामीबिया ने […]

You May Like