सिंधी मेला समिति ने लगाया रोग निवारण शिविर

भोपाल। सिंधी मेला समिति ने सिंधु भवन ट्रस्ट, शिवाजी नगर के सहयोग से रोग निवारण शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य लोगों को बदलती जीवनशैली और खान-पान से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में डायटीशियन शिल्पा ताम्रकार ने संतुलित, सात्विक और प्राकृतिक आहार अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि सही खान-पान से कई बीमारियों से बचाव संभव है। इस अवसर पर सीए हरीश तोलानी और डॉ. मधुरा कुलकर्णी ने भी स्वास्थ्य संबंधी अनुभव साझा किए।

मुख्य अतिथि विधायक भगवानदास सबनानी ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि व्यस्त दिनचर्या में लोग अक्सर स्वास्थ्य की अनदेखी करते हैं, जिससे छोटी समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं।

शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल और थायराइड की नि:शुल्क जांच की गई। समिति अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि खराब जीवनशैली से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

5000 लोगों ने किया सामूहिक योग एवं ध्यान, पंच नमस्कार मुद्रा से मिला सकारात्मक ऊर्जा का संदेश

Sun Jun 21 , 2026
मंदसौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को नूतन स्टेडियम, मंदसौर में अर्हं ध्यान योग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए लगभग 5000 लोगों ने सहभागिता करते हुए योग, प्राणायाम एवं ध्यान साधना का […]

You May Like