प्रेम विवाह के बाद मिली जान से मारने की धमकी

छतरपुर। एक प्रेमी जोड़े ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। जानकारी के अनुसार, अलीपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली खुशी अहिरवार और ग्राम चौबारा निवासी जितेंद्र ने कुछ दिन पहले अपनी मनपसंद शादी की थी। शादी के बाद से ही लड़की पक्ष के परिजन इस विवाह का विरोध कर रहे हैं और दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे दोनों छतरपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऑफिस पहुंचे और लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि परिजनों के डर से वे खुले तौर पर कहीं आ-जा नहीं पा रहे हैं और लगातार धमकियों के कारण उनका जीवन खतरे में है।

जोड़े ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वे शांतिपूर्वक वैवाहिक जीवन बिता सकें। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

तीन सिस्टम से बदला मौसम: भोपाल में ठंड बढ़ी, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Thu Oct 30 , 2025
भोपाल। अरब सागर में बने डिप्रेशन, बंगाल की खाड़ी के डीप डिप्रेशन और उत्तरी हिस्से में सक्रिय चक्रवात के असर से मध्यप्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल गया है। राजधानी भोपाल में दिन का तापमान गिरकर 23 डिग्री तक पहुंच गया। गुरुवार को सुबह निवाड़ी और टीकमगढ़ में तेज बारिश […]

You May Like