
भोपाल। बोट क्लब बड़े तालाब में एक महिला का शव बरामद किया गया. रविवार को श्यामला हिल्स पुलिस थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की शिनाख्त की. मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान सोनिका ठाकुर के रूप में की गई है. सोनिका की शादी नर्मदापुरम निवासी रूपेश ठाकुर के करीब दो साल पहले साथ हुई थी. सोनिका कुछ दिन पहले अपने मायके गौतम नगर कॉलोनी आई थी. बताया जा रहा है कि 2 दिन से सोनिका अपने मायके से गायब थी, जिसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी. तलाब की साफ सफाई की ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को महिला शव दिखा, जिसकी सूचना तुरंत ही पुलिस थाने में दी गई. मौके पर पहुंची श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. महिला के जींस के जेब में मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त की. शव का पीएम कराते हुए पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी है.
