ग्वालियर:पूज्य सिंध हिन्दू जनरल पंचायत ग्रेटर ग्वालियर एवं आर. जे. एन. अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में आज, 29 सितम्बर (मंगलवार) को एक ‘विशाल निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ग्वालियर स्थित महावीर भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ।
इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उचित चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करना था। शिविर में अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल्स के प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम ने अपनी सेवाएँ दीं।
विशिष्ट अतिथि एवं विशेषज्ञ डॉक्टर रहे उपस्थित
शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रविशंकर दालमिया (MBBS, MD, DM – कार्डियोलॉजी, FACC) उपस्थित रहे। इसके साथ ही डॉ. अभिषेक शर्मा (MBBS, MD, DNB – कार्डियोलॉजी), डॉ. विनोद वलेचा (MBBS, MD, FICC, DM – कार्डियोलॉजी), और डॉ. अजय सिंह राजपूत (DM – कार्डियोलॉजी) ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने भी इस शिविर की सराहना की।
संयोजक एवं आयोजक
कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के संरक्षकों एवं पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में संस्थापक स्व. श्रीचंद वलेचा को स्मरण किया गया। इसके अलावा कार्यवाहक विजय वलेचा, श्रीचंद पंजाबी, सह-संयोजक डॉ. नवीन गुरुबक्शानी एवं संयोजक डॉ. भीष्म जैसवानी की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न हुआ।
शिविर में आए बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाया और आयोजकों की इस जनहितैषी पहल की सराहना की।
