स्कूलों में मना प्रवेश उत्सव, उपहार भी भेंट किए

इंदौर: आज से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया. पूरे प्रदेश में आज स्कूली प्रवेश उत्सव मनाया गया. इस दौरान बच्चों को नियमित स्कूल आने और प्रवेश उत्सव के तहत उपहार भेंट किए गए. शहर में आज अहिल्या आश्रम क्रमांक 2 में प्रवेश उत्सव मनाया गया. कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने स्कूली छात्राओं को पढ़ाई के साथ आगे बढ़ने की सीख दी.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्देश दिए थे कि नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन पूरे प्रदेश में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और अधिकारी प्रवेश उत्सव आयोजित कर बच्चों को प्रोत्साहित करें. इसी के तहत नए शिक्षण सत्र के पहले दिन आज शहर के शासकीय अहिल्या आश्रम कन्या विद्यालय में प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया. अहिल्या आश्रम में आयोजित समारोह में कलेक्टर आशीष सिंह और जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने भाग लिया.

समारोह में कलेक्टर ने छात्राओं को स्कूटी उपहार में दी. साथ छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया. कलेक्टर आशीष सिंह ने छात्राओं को सीख दी कि जीवन में अभाव होने से पढ़ना नहीं छोड़ना चाहिए. हिम्मत और मेहनत से अभाव का मुकाबला करना ध्येय रहेगा तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा.

Next Post

गार्बेज फ्री सिटी और वाटर प्लस सर्वे के लिए इंदौर तैयार

Wed Apr 2 , 2025
इंदौर: गार्बेज फ्री सिटी और वाटर प्लस सर्वे के लिए सर्वेक्षण दल आने वाला है. इसको लेकर आयुक्त ने आज निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की बैठक में जलप्रदाय, स्वास्थ्य, ड्रेनेज, इंदौर स्मार्ट सिटी, उद्यान, जनकार्य, सीटीपीटी, विद्युत विभाग के अधिकारी को बुलाया गया था. बैठक में आयुक्त वर्मा […]

You May Like