इंडोनेशिया के शॉपिंग मॉल में लगी आग, सात लोग लापता

जकार्ता, 16 जनवरी (वार्ता) इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में एक शॉपिंग मॉल में आग लगने के बाद सात लोग कथित तौर पर लापता हो गए है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक मॉल में आग तमनसारी उप-जिले के घनी आबादी वाले इलाके के ग्लोडोक प्लाजा में बुधवार रात स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:20 बजे हुई। आग लगने के समय कथित तौर पर मॉल में कई आगंतुक मौजूद थे।
शॉपिंग मॉल में लगी आग पर काबू पाने के लिए शहर के अग्निशमन विभाग ने 40 से अधिक दमकल गाड़ियों और 200 अग्निशामकों को लगाया। आज दोपहर तक एक इमारत में घुंआ उठते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि आग बुझाने के प्रयास अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।
शहर के पुलिस प्रवक्ता, एडे ए. स्याम इंद्रदी ने स्थानीय संवाददाताओं को बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए अग्निशमन कर्मचारी और पुलिस कर्मी अभी भी घटनास्थल पर माैजूद हैं।

Next Post

केंद्रीय मंत्री पहुँचे प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री के निवास

Thu Jan 16 , 2025
जबलपुर। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अपने निवास पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल का आत्मीय स्वागत किया। महाराष्ट्र शिक्षण मण्डल के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने जबलपुर आये केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री मोहोल आज गुरुवार को दोपहर लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह […]

You May Like