
जबलपुर। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अपने निवास पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल का आत्मीय स्वागत किया। महाराष्ट्र शिक्षण मण्डल के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने जबलपुर आये केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री मोहोल आज गुरुवार को दोपहर लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह के सिविल लाइन स्थित निवास पहुँचे थे।
