जबेरा पुलिस का ‘सेल्फ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा अभियान, बस स्टैंड पर लोगों को किया जागरूक

जबेरा/दमोह.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया व एसडीओपी अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में नवागत थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी के द्वारा नगर में ‘सेल्फ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत बुधवार को जबेरा बस स्टैंड पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक प्रेम बैरागी व नरेंद्र पांडे ने आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया. वहीं आरक्षक विवेक कटारे ने साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने तथा ऑनलाइन ठगी से कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर विश्वास न करने तथा साइबर अपराध होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान प्रधान आरक्षक प्रेम बैरागी, नरेंद्र पांडे, आरक्षक विवेक कटारे, आरक्षक अनमोल दीक्षित, आरक्षक राहुल शर्मा सहित थाना जबेरा का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा.पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का आग्रह किया.

Next Post

1.5 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार, 15 हजार का माल जब्त

Fri Jul 3 , 2026
सीधी। अवैध नशे के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अमिलिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक रीवा ज़ोन, रीवा गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज, रीवा हेमंत चौहान के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के मार्गदर्शन, […]

You May Like