4 शिक्षको समेत 7 शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को नोटिस

सिंगरौली । जिले के चार शिक्षक दो भृत्य एवं एक सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारी ने 1 जुलाई से लेकर 19 अगस्त तक ई-अटेंडेंस नही लगाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली कविता त्रिपाठी ने कारण बताव नोटिस जारी कर 3 दिवस के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल के पत्र 1 जुलाई से नियमित रूप से ई-अटेंडेंस मार्क करने के निर्देश दिये गये हैं। डीईओ ने नोटिस में उल्लेख किया है कि एजुकेशन पोर्टल 3.0 से प्राप्त रिपोर्ट 19 अगस्त अनुसार गोपी सिंह शाला प्रभारी शाप्रा. चटनी टोला परिहासी, इन्द्रपाल सिंह प्राथ. शिक्षक गहिरा टोला मझिगवां, हीरालाल सिंह प्राथ. शिक्षक पाढ़ टोला चटनिहा, सुधांशु शेखर मिश्रा सहायक ग्रेड-3 शा. उत्कृष्ट उमावि बैढ़न, रमेश बैगा भृत्य शाउमावि गड़हरा, राजू कोल गुरूजी शाप्रा. शाला बेलौहीं एवं रामनाथ कोल भृत्य शाउमावि तिनगुड़ी द्वारा स्कूल प्रारंभ होने से आज दिनांक तक एक दिन भी ई-अटेंडेंस नहीं लगाया जाना पाया गया। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हमारे शिक्षक एप के माध्यम से ई-अटेंडेंस दर्ज न करना शासन निर्देशों का गंभीर उल्लंघन है तथा शैक्षणिक गतिविधियों के लिये बाधक है। म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत दण्डनीय है। डीईओ ने तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा है। समय-सीमा के साथ-साथ संतोषजनक जवाब न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

Next Post

एशियाई खेलों में मेडल जीतने तक घर वापस नहीं जाऊंगी: मीराबाई चानू

Wed Aug 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) भारत की मीराबाई चानू का मानना है कि जापान के आइची, नागोया में होने वाले एशियाई खेल 2026 उनके इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग करियर की “सबसे मुश्किल प्रतियोगिताओं” में से एक होंगे। मीराबाई चानू एशियाई खेलों में पांच सदस्यों वाली भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम की अगुवाई करेंगी। तीन […]

You May Like