मालिक के घर में चालक ने लगाई फांसी, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड़ नोट

भोपाल। हबीबगंज इलाके में एक वाहन चालक ने अपने मालिक के घर के सर्वेंट रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गुरूवार को शव का पीएम कराते हुए पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. मौके पर पुलिस को सुसाइड़ नोट बरामद नहीं हुआ. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक अरेरा कॉलेनी ई-2 के बंगले में 30 वर्षीय दामोदर भंडारी ने फांसी लगाकर जान दे दी. दामोदर की पत्नी गुरूवार की सुबह जब पति को फंदे पर लटकता देखा तो अपने परिजनों को जानकारी दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा.

मूलतः नेपाल के रहने वाले दामोदर भंड़ारी भोपाल में वाहन चालक के तौर पर काम करता था. वाहन मलिक ने उन्हें अपने घर के ही सर्वेंट रूम दे रखा था, जहां दामोदर अपनी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों के साथ रहते थे. बुधवार की रात दामोदर ने घर में ही फांसी लगा ली. दामोदर की पत्नी ने भी पुलिस की पूछताछ में पति से किसी तरह के विवाद की बात से इंकार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

पहडिय़ा प्लांट निरीक्षण के दौरान पड़े कचरे पर भडक़े निगम आयुक्त

Thu Feb 5 , 2026
रीवा। निगम आयुक्त डॉ सौरभ सोनवणे ने पहाडिय़ा कचड़ा प्लांट एवं कोस्टा का भ्रमण कर निरीक्षण किया. निगम आयुक्त ने पहाडिय़ा प्लांट के टिपिंग फ्लोर पर पड़े कचरे को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि समस्त कचरे को अधिकतम दो दिवस के भीतर साफ किया जाए. भ्रमण के दौरान […]

You May Like