मिठाई व जूस केंद्रों पर खाद्य विभाग ने की जॉच

सिंगरौली: खाद्य सुरक्षा विभाग की चकित खाद्य प्रयोगशाला ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अमले ने अनपरा रोड, खनहना स्थित दुर्गा स्वीट्स का औचक निरीक्षण किया, जहाँ मोबाइल लैब के माध्यम से खोवा, पनीर, छेना, बर्फी और बूंदी के लड्डू जैसे दुग्ध उत्पादों की मौके पर ही जांच की गई। इसके उपरांत टीम ने विंध्यनगर क्षेत्र में सक्रियता दिखाते हुए काशी नरेश जूस सेंटर, दिलखुश लस्सी, आनंद स्वीट्स एवं राजस्थान स्वीट्स पर दबिश दी।

यहाँ भीषण गर्मी के मद्देनजर विशेष रूप से आम के रस और लस्सी की गुणवत्ता जांची गई, साथ ही विभिन्न मिठाइयों के नमूने भी लिए गए। जांच की इस प्रक्रिया के दौरान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों ने उपभोक्ताओं और स्थानीय नागरिकों को मिलावट के प्रति जागरूक भी किया।

Next Post

युवक के हाथ से मोबाइल झपटकर भागे एक्टिवा सवार बदमाश

Wed May 13 , 2026
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत शारदा चौक के पास बीती रात एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने फोन पर बात कर रहे एक युवक को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने युवक के हाथ से कीमती मोबाइल झपटा और पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए।पुलिस के अनुसार शारदा चौक निवासी 30 वर्षीय दुर्गेश […]

You May Like