युवक के हाथ से मोबाइल झपटकर भागे एक्टिवा सवार बदमाश

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत शारदा चौक के पास बीती रात एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने फोन पर बात कर रहे एक युवक को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने युवक के हाथ से कीमती मोबाइल झपटा और पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए।पुलिस के अनुसार शारदा चौक निवासी 30 वर्षीय दुर्गेश दुबे बीती रात अपना काम खत्म कर ऑटो से घर लौट रहा था।

जैसे ही वह शारदा चौक पर उतरा तो उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। दुर्गेश कॉल रिसीव कर बात करने ही वाला था कि तभी पीछे से आए एक्टिवा सवार दो अज्ञात युवकों ने उनके हाथ पर झपट्टा मारा और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित दुर्गेश ने बताया कि एक्टिवा चला रहे और पीछे बैठे दोनों युवकों की उम्र लगभग 27 वर्ष के आसपास थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से मेडिकल कॉलेज की दिशा में भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

सोनिया गांधी अस्पताल से घर लौटी

Wed May 13 , 2026
नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों के एक दल ने नियमित स्वास्थ्य संबंधी नियमित जांच परीक्षण के बाद घर भेज दिया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया […]

You May Like