मौसम की पहली झमाझम, 2.5 इंच से ज्यादा बारिश

इंदौर:मंगलवार को बारिश के मौसम में पहली झमाझम बारिश हुई. कल दोपहर से बना कम दबाव के क्षेत्र से इंदौर और आसपास बारिश शुरू हुई. आज पहली बार शहर और आसपास के इलाकों में जमकर पानी बरसा. अभी शाम को मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आज दिनभर में ढाई इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. अभी तक कुल 17.5 इंच पानी दर्ज हुआ है. शहर के पूर्वी इलाके में 20 इंच आंकड़ा पहुंचा है.

जैसा कि पूर्व में मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया था कि दक्षिण उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश में कम दबाव का सिस्टम बना हुआ है. मानसून की द्रोणिका आंध्र समुद्र तट से मध्य प्रदेश से गुजर रही है. कम दबाव का क्षेत्र धीरे धीरे आगे बढ़कर अच्छी बारिश करेगा. यह मौसम की भविष्यवाणी सही साबित हुई और दो दिन बाद बादलों ने शहर में डेरा डाल दिया है. कल दोपहर 12.30 से बारिश का दौर लगातार चल रहा है.

कल से आज शाम 5.30 बजे तक शहर में 3.5 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. अभी तक कुल बारिश का आंकड़ा 16 इंच को पार कर गया है, लेकिन अभी यह आंकड़ा कुल बारिश का 50 प्रतिशत भी नही हैं. इतना ही नहीं सामान्य बारिश का भी 50 प्रतिशत आंकड़ा अभी पूरा नही हुआ है. इंदौर में सामान्य बारिश 36 इंच मानी जाती है। उस हिसाब से अभी भी 50 प्रतिशत आंकड़ा छूने के लिए 2 से 3 इंच बारिश की आवश्यकता है।

वैसे इंदौर में 42 इंच बारिश को अच्छी बारिश माना जाता है। अच्छी बारिश के आंकड़े को पाने के लिए 26 इंच बारिश की जरूरत है। वहीं सामान्य बारिश के लिए भी 20 इंच बारिश की आवश्यकता है. सामान्य तौर पर माना जाता है कि 15 जून से 15 सितंबर तक बारिश का मौसम रहता है. उस दृष्टि से अभी बारिश के 25 दिन शेष है. यदि इसी तरह कम दबाव का क्षेत्र बना रहा, तो सामान्य बारिश होना संभव हो सकता है.
अभी एक सिस्टम और बनने से बारिश पूर्ति की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने कहा कि विदर्भ और गुजरात के बीच बंगाल की खाड़ी में नीचे के ओर पश्चिम की तरफ भी दक्षिण पश्चिम में अरब सागर में आर्द्रता बढ़ती दिख रही है. कम दबाव के क्षेत्र में धीमा सिस्टम पानी गिराता है. यह धीरे धीरे आगे बढ़ेगा तो यह अच्छी बारिश होने का संकेत दे रहा है. कुल मिलाकर समुद्र में आर्द्रता बढ़ने से अच्छा और भारी बारिश होने का अनुमान रहता है. यह दोनों सिस्टम धीरे धीरे आगे बढ़ते रहे तो मालवा निमाड़ में बारिश की पूर्ति बचे 25 दिनों में हो जाएगी

Next Post

असद ने इजरायल से सीरिया में तनाव कम करने के प्रयासों पर चर्चा की

Wed Aug 20 , 2025
दमिश्क, 20 अगस्त (वार्ता) सीरिया के विदेश मामलों के प्रमुख असद हसन अल-शिबानी ने मंगलवार को पेरिस में इज़रायल के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दक्षिणी सीरिया में तनाव कम करने और स्थिरता को मज़बूत करने के प्रयासों पर चर्चा की। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने यह जानकारी दी […]

You May Like