
जबलपुर। बरगी बांध क्रूज हादसे को लेकर जबलपुर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया आवश्यक दिशा निर्देशा दिए। उन्होंने कहा कि हादसा दुखद है, 9 शव मिले है, 28 को बचाया जा चुका है जो चुनौती थी। ये अच्छी बात है कि तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था पूरी रात और आज भी लोग लगे हुए है। तत्काल राहत दी गई है। बचाव दल को भी सम्मानित किया जायेगा। इस पूरे घटनाक्रम के लिए जांच कमेटी बनगी। उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनेगी। तीन बिन्दुओं पर जांच होगी। दुर्घटना कैसे हुई।
किन परिस्थितियों में हुई। संचालन में नियमों का पालन हुआ या नहीं। इसके साथ ऐसे प्रयास किए जाएंगे कि ऐसी घटना पुन: न हो। जो भी दोषी होगा उसे हम छोड़ेंगे नहीं फिर चाहे वे कोई भी हो। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने बरगी डैम स्थित हादसे स्थल का दौरा किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील हो चुकी है और इस दुखद घटना के बाद भी जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। केवल जांच की बात करना काफी नहीं है। हादसे के इतने समय बीत जाने के बावजूद दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। यहां तक कि पर्यटन विभाग के पास तूफानों और आपात स्थितियों से निपटने के लिए कोई उपकरण तक मौजूद नहीं है। उन्होंने गहरा दुख जताया कि पर्यटकों के लिए लाइफ जैकेट जैसी बुनियादी सुरक्षा सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा मानकों को सख्त करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
दोषियों पर कार्रवाई, लापरवाही दोबारा न हो, तंखा
राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा ने कहा किइस दुखद घटना के दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, सरकार जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो। घटना में प्रभावित सभी लोगों को न्याय दिलाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए वे प्रशासन से बातचीत करेंगे।
पांच साल का विराज अब भी लापता
दरहाई निवासी श्रीमती सोनी परिवार के साथ गुरुवार को बरगी बांध घूमने गये थे। टाटा एआई बैंक में कार्यरत 45 वर्षीय श्रीमती सोनी का क्रूज हादसे में निधन हो गया। पांच वर्षीय विराज सोनी लापता है जिनकी तलाश जारी है। परिवार के शेष सदस्य 38 वर्षीय विकास सोनी, 40 वर्षीय अनामिका सोनी, 12 वर्षीय आराध्या सोनी एवं 18 वर्षीय समृद्धि सोनी सुरक्षित हैं।
