आग की लपटों में ज़िंदा जल गईं दो गाय 

शहडोल। जिले के कोयलांचल नगरी धनपुरी के वार्ड क्रमांक 23 पुरानी बस्ती में बीती देर रात्रि बाड़ी में स्थित गाय के सार में अचानक आग लग गयी। इससे पहले कि आग लगने की भनक घरवालों को लगती, वहाँ बंधी दोनो गाय आग की चपेट में आ गयी, जिससे उनकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार धनपुरी के वार्ड नंबर 23 पुरानी बस्ती निवासी आदित्य कुमार तिवारी ने अपने घर में दो दुधारू गाय पाल रखी थी। प्रतिदिन की तरह बीती रात्रि भी वह घर की बाड़ी में बने सार में गायों को बांधकर कमरे में चले गये। रात्रि लगभग ढाई से तीन बजे के बीच एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे से बाहर बाड़ी में आए तो देखा कि गाय के सार से तेज धूआं के साथ आग की लपटें उठ रहीं हैं। जिसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाकर घर के कुँए से पानी निकालकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए ।

पशु मालिक श्री तिवारी ने बताया कि गाय के सार में काफी मात्रा में गोबर का सूखा हुआ कंडा एवं सूखी हुई लकडियाँ भी रखी हुई थी। संभवतः रात्रि में शार्ट सर्किट से सार में आग लग गयी होगी । चूँकि वहाँ पर सूखा कंडा एवं लकडियाँ काफी मात्रा में थी, इसलिए आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी चपेट में दोनों गाय आ गयी। श्री तिवारी ने बताया कि जब आग की तेज लपटों के कारण सार के छत में लगी एसबस्टर सीट तेज धमाके जैसी आवाज के साथ टूटी, तब हम लोग कमरे से बाहर आए और हमे हादसे की जानकारी मिली।

Next Post

पति के बाद पत्नी भी हुई पॉजिटिव, अब दहेज मांगकर घर से निकाला

Thu Jun 26 , 2025
मुरैना। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति शादी से पहले ही एचआईवी पॉजिटिव था। शादी के बाद महिला भी संक्रमित हो गई। अब पति और ससुराल वाले उस पर 2 लाख रुपए और कार की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसे घर से […]

You May Like