
बुधनी।थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खांडाबड़ से लगी कालियादेव नदी में शुक्रवार शाम एक बुजुर्ग यूवक की स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई बुजुर्ग युवक का शव शनिवार सुबह क़रीब 10 बजे नदी में ग्रामीणों को तैरता दिखाई दिया ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी बुधनी पुलिस मौके पर पहुंची मर्ग कायम कर जॉच शुरु कर दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार बुधनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खांडाबड़ के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पक्का परछा में रहने वाले 55 वर्षीय जगदीश पिता गणपत शाम क़रीब 6 बजे बुजुर्ग व्यक्ति ग्राम से लगी कालियादेव नदी में नहाने गया था काफी देर रात घर वापस नही आने पर बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश नदी किनारे पहुंचे थे जहां कलियादेव नदी किनारे युवक के कपड़े रखे हुए मिले थे तो वहीं करीब दो सो मीटर दूरी पर यूवक का शव नदी में तैरता हुआ दिखाईं दिया ग्रामीणों ने बुजुर्ग व्यक्ति के शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी बुधनी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जॉच शुरु कर दी है।
