पति के बाद पत्नी भी हुई पॉजिटिव, अब दहेज मांगकर घर से निकाला

मुरैना। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति शादी से पहले ही एचआईवी पॉजिटिव था। शादी के बाद महिला भी संक्रमित हो गई। अब पति और ससुराल वाले उस पर 2 लाख रुपए और कार की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया।

महिला अपने भाई के साथ कलेक्टर के दफ्तर में पहुंची। उसने बताया कि 2020 में शादी हुई थी। कुछ दिन सब ठीक चला, फिर पति की तबीयत बिगड़ने लगी। जांच में वह एचआईवी पॉजिटिव निकला। बाद में महिला की भी जांच कराई गई, वह भी पॉजिटिव पाई गई।

महिला ने बताया कि ससुराल वालों ने दोनों को घर से निकाल दिया। उसे दूसरे मकान में पति के साथ रखा गया। पति उसे पसंद नहीं करता था। 6 महीने तक महिला वहां रही, फिर पति ने दूरी बना ली और कोर्ट में एचआईवी पॉजिटिव होने का हवाला देकर तलाक की अर्जी लगाई। महिला थाने में थाना प्रभारी भूमिका दुबे को पूरी बात बताई। पुलिस ने दोनों की एक महीने तक काउंसलिंग कराई, लेकिन समाधान नहीं निकला। पति अब भी साथ नहीं रह रहा।

महिला का आरोप है कि ससुराल वाले 2 लाख रुपए और एक कार की मांग कर रहे हैं। न देने पर उसे छोड़ने का फैसला लिया और कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी।

एएसपी सुरेंद्र पाल सिंह डाबर ने कहा कि एक महिला के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात सामने आई है। उसका पति उसे छोड़ चुका है। मामला न्यायालय में लंबित है। फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद ही कुछ हो सकेगा।

Next Post

जगन्नाथ पुरी रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस करेगी अन्न-सेवा

Thu Jun 26 , 2025
• अन्न सेवा – रिलायंस फाउंडेशन लाखों लोगों को भोजन परोसेगा • पुलिसकर्मियों के लिए 100 पुलिस सहायता चौकियाँ स्थापित की गई हैं • भीड़ को संभालने के लिए 4,000 से अधिक स्वयंसेवक तैनात     *भुवनेश्वर, 26 जून, 2025:* ओडिशा की पावन नगरी पुरी में होने वाली जगन्नाथ रथ […]

You May Like