जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर निवासी एक बुजुर्ग ने पेट में चाकू से वार कर खुदकुशी कर ली । मृतक लंबे समय से पेट दर्द की बीमारी से त्रस्त था। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर दीपक चौरसिया निवासी कांचघर नई बस्ती ने सूचना दी कि सुबह लगभग 9 बजे घर में सो रहा था मां ने उठाकर बताया कि पापा अपने कमरे में खुद से अपने पेट में घर की सब्जी काटने वाली चाकू मारकर मृत अवस्था में पड़े हैं उसने जाकर देखा पिता राजकुमार 73 वर्ष कमरे में पड़े थे पेट से खून निकला हुआ था खून लगा चाकू बाजू में पड़ा था उसके पापा काफी दिनों से पेट की बीमारी से परेशान थे जिनका 5-6 बार पेट का आपरेशन हो चुका है। संभवत: पिता ने पेट की बीमारी से परेशान होकर स्वयं चाकू मारकर आत्महत्या कर लिये हैं।
Next Post
युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी
Tue Aug 25 , 2026
जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत भटरिया मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक पूरन ठाकुर 52 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 9 मझौली ने सूचना दी कि भटरिया मोहल्ला मझौली में उसके जीजा बाबूलाल ठाकुर अपने बेटे केशव खंगार ठाकुर के साथ रहते हैं। सुबह लगभग 9-30 […]

You May Like
-
1 year ago
चार पहिया वाहन पलटा, बडी घटना टली
-
8 months ago
ताकत पद में नहीं, व्यक्ति में होती है : हिना कांवरे