जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत भटरिया मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक पूरन ठाकुर 52 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 9 मझौली ने सूचना दी कि भटरिया मोहल्ला मझौली में उसके जीजा बाबूलाल ठाकुर अपने बेटे केशव खंगार ठाकुर के साथ रहते हैं।
सुबह लगभग 9-30 बजे वह घर पर था तभी उसकी भनेजन विनीता ने फोन कर बताया कि भाई केशव खंगार ने फांसी लगा ली है तो वह जीजा के घर पहुंचा देखा लोगों की भीड़ लगी थी भनेज केशव खंगार 26 वर्ष ने कमरे के अंदर छत में लगे पंखे के कुंदे में लायनोल की रस्सी से फांसी लगाकर लटका हुआ था जिसकी मौत हो चुकी थी ।
