भाजपा किसान व अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष घोषित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए किसान मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से दोनों मोर्चों के प्रदेश नेतृत्व ने अपने-अपने जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की घोषणा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों के माध्यम से किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

इसी क्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने भी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

दोनों मोर्चों की इन नियुक्तियों को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जिससे पार्टी की पकड़ बूथ स्तर तक और सुदृढ़ होने की संभावना है। जिला अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है।

Next Post

चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी पर जैन प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी का किया सम्मान

Fri May 1 , 2026
भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना का शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में जैन समाज एवं तीर्थ क्षेत्र समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सम्मान किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर चोरी के मामले में पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की। प्रतिनिधियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दतिया पुलिस द्वारा प्रतिष्ठित दिगंबर […]

You May Like