चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी पर जैन प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी का किया सम्मान

भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना का शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में जैन समाज एवं तीर्थ क्षेत्र समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सम्मान किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर चोरी के मामले में पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की।

प्रतिनिधियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दतिया पुलिस द्वारा प्रतिष्ठित दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र सोनागिरि में हुई चोरी का शीघ्र खुलासा करने पर आभार जताया। इस मामले में करीब 25 लाख रुपये मूल्य की चांदी की मूर्तियां और अन्य सामग्री बरामद की गई तथा 20 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय मूर्ति चोर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

डीजीपी मकवाना ने कहा कि पुलिस जनता की आस्था की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है तथा धार्मिक स्थलों से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए 3 मई को सोनागिर में आयोजित सम्मान समारोह में आमंत्रित किया।

Next Post

श्रमिको के स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है: रामनिवास

Fri May 1 , 2026
सिंगरौली। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान के पास अंबेडकर चौक, बैढ़न में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक राम निवास शाह के मुख्य आतिथ्य एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एसडी सिंह के […]

You May Like

मनोरंजन