पेट्रोल देने से मना किया तो पंप कर्मचारी को पीटा

इंदौर: चंदन नगर क्षेत्र में शराब के नशे में बाइक लहराते हुए पेट्रोल पंप पहुंचे तीन युवकों को कर्मचारी ने पेट्रोल देने से मना किया तो वे भड़क गए. आरोपियों ने कर्मचारी से गाली-गलौज की और हाथ-थप्पड़ों से मारपीट कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी के साथी को भी धमकाया और दोबारा पेट्रोल देने से मना करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी.रिंगरोड स्थित सांई प्रेम फिलिंग स्टेशन पर काम करने वाले विकास ओटकर रात में ड्यूटी पर थे. इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर तीन युवक पहुंचे. विकास के मुताबिक तीनों शराब के नशे में थे और बाइक लहराते हुए पेट्रोल पंप आए थे.

उन्होंने पेट्रोल भरने के लिए कहा, लेकिन विकास ने उनकी हालत देखते हुए पेट्रोल देने से मना कर दिया. इसी बात पर तीनों युवक विवाद करने लगे और विकास के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. विकास ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट कर दी. विवाद देखकर उसका साथी दीपेश पाल बीच-बचाव करने पहुंचा. आरोप है कि आरोपियों ने दीपेश को भी धमकाते हुए कहा कि दोबारा पेट्रोल देने से मना किया तो जान से खत्म कर देंगे. घटना के बाद विकास ने चंदन नगर थाने में शिकायत की. पुलिस ने बाराभाई, महू नाका निवासी गोपाल गोस्वामी और गौरव मतकर तथा प्रजापत नगर निवासी आकाश विश्वकर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.

Next Post

मरीज को खाना देने पहुंचे युवक को गेट पर रोका, गार्डों ने पीटा

Sun Aug 23 , 2026
इंदौर: एमवाय अस्पताल में भर्ती परिजन को खाना देने पहुंचे युवक को गेट नंबर-2 पर गार्डों ने अंदर जाने से रोक दिया. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और कहासुनी के बाद गार्डों ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-थप्पड़ों से मारपीट कर दी. युवक को चोटें आने के […]

You May Like