
पथरिया/दमोह। श्री बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचे. उनके आगमन पर प्रदेश के पशुपालन व डेयरी विभाग के माननीय मंत्री श्री लखन पटेल तथा उनके परिवार के सदस्य, पुत्र लकी लोकेंद्र पटेल ने महाराज का अभिनंदन कर स्वागत किया. शास्त्री जी का मंत्री श्री पटेल के निवास (B-17-74) पर भव्य सत्कार किया गया, जहां परिवारजन, ओर श्रद्धालुओं ने प्रथम दिवस रात्रि विश्राम मंत्री श्री लखन पटेल के निवास पर रहा. दूसरे दिन रविवार प्रातः लगभग 10 बजे विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना व हवन का आयोजन हुआ, जिसमें गुरुदेव ने परिवार व उपस्थित जनों को आशीर्वाद प्रदान किए.श्री पटेल के निवास आशीर्वाद लेने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पूर्व संगठन महामंत्री हिंतानंद शर्मा, मंत्रीगण — प्रहलाद सिंह पटेल, एंडल सिंह कंसाना, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, श्रीमती प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, नरेंद्र शिवाजी पटेल पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया व रामखेलावन पटेल, सांसद राहुल सिंह,विधायक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा पशुपालन व डेयरी विभाग के पीएस उमाकांत उमराव व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. भोपाल क्षेत्र के अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा दमोह व पथरिया से आए श्रद्धालुओं ने भी महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
श्री पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने आशीर्वचन में सभी उपस्थितों से ईश्वर से आत्मिक जुड़ाव बनाए रखने, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने तथा समाज के कल्याण हेतु कार्य करने का आग्रह किया. महाराज ने बागेश्वर धाम से जुड़कर धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में सहयोग देने का आह्वान किया तथा निकट भविष्य में भोपाल में कथा के आयोजन की सूचना भी दी.प्रवासन के दौरान महाराज जी ने कैंसर अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया, तत्पश्चात मंत्री उदय प्रताप सिंह के निवास तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सीएम हाउस पर जाकर तिलक-वंदन किया.इसके उपरांत महाराज एयरपोर्ट से खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम के लिए प्रस्थान कर गए.मंत्री लखन पटेल ने उपस्थित गणमान्यों, अधिकारियों और प्रदेश के जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ सहयोग से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तरदायित्व व परम सम्मान के साथ संपन्न हुआ.
