भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका 74 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 101 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही साउथ अफ्रीका ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका की टीम महज 74 रनों पर ऑलआउट हो गई। टी20 आई में यह साउथ अफ्रीका का किसी भी टीम के खिलाफ सबसे कम स्कोर रहा।
साउथ अफ्रीका की टीम ने 176 रनों का पीछा करते हुए केवल 74 रन पर ही ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 101 रनों से जीत लिया। टी20 इतिहास में ऐसा छठी बार था, जब यह टीम 100 से ज्यादा रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। जिसमें से भारत के खिलाफ तीन बार ऐसा हुआ है। भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका को तीन बार 100 से ज्यादा रन से हार का सामना करना पड़ा है।
