घर में घुसे गुंडे, चलाई गोली, एक घायल

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत हिनौतिया भोई में एक घर में घुसकर बदमाशों ने उपद्रव मचाया। मारपीट करने के बाद गोली चला दी। हमले में में एक युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक श्रीमति पिंकी सोनकर 45 वर्ष निवासी हिनौतिया भोई ने लिखित शिकायत की कि दोपहर 12-30 बजे साहिल चक्रवर्ती , पवन चक्रवर्ती, दीपू चक्रवर्ती, आकाश बर्मन एवं अन्य अज्ञात लडके उसके घर के अंदर घुस गए और विवाद करने लगे। इस दौरान गोली चलाई जिससे उसके लडके विशाल सोनकर को हाथ में चोट आ गयी है। घायल विशाल सोनकर को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट पर आम्र्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

कार के कांच, घर में लगे कैमरे तोड़े, धमकाया

Wed Jan 21 , 2026
जबलपुर: बरेला में बदमाशों ने देर रात्रि एक घर के बाहर खड़ी कार के कांच और कैमरे तोड़ दिए और परिवार को धमकाते हुए भाग गए। पुलिस के मुताबिक सुधीर कुमार जैन निवासी बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे कपड़े की दुकान चलाता है। बीती रात्रि घर के बाहर […]

You May Like