अक्टूबर में पुलिस ने पकड़े 45 जुआरी

सीहोर। शहर में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने अक्टूबर माह में लगातार कार्रवाई करते हुए 9 अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश दी. इन कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 45 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 लाख 45 हजार 155 रुपए की नकदी और ताश के पत्ते जब्त किए हैं. इस कार्रवाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही भोपाल-इंदौर हाईवे स्थित एक होटल का कमरा भी शामिल है, जहां बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा था.उनके कब्जे से करीब 10 लाख 85 हजार रुपए की राशि जब्त की गई. कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस की इस मुहिम से जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है.

 

Next Post

चार पहिया पर सख्ती, दुपहिया बिगाड़ रहे यातायात

Mon Nov 2 , 2026
सीहोर। दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था की चुनौतियां भी बढऩे लगी हैं. चारपहिया वाहनों पर रोक के बावजूद दुपहिया वाहन और हाथठेले जाम की वजह बन रहे हैं. दीपावली पर्व नजदीक आते ही शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक बढऩे लगी है. […]

You May Like