नीमच के शतरंज खिलाडिय़ों ने संभाग स्तर पर बढ़ाया मान

नीमच। मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में संभाग स्तरीय शतरंज पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन 3 अक्टूबर 2026 को स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय, रतलाम द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में नीमच जिले के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शासकीय महाविद्यालय के छात्र अंकित प्रजापति का चयन अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया। वहीं महिला वर्ग में श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा प्रतीक्षा जायसवाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

दोनों खिलाडिय़ों के चयन से महाविद्यालय परिवार एवं जिले के खेलप्रेमियों में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य, क्रीड़ा विभाग एवं स्टाफ ने दोनों खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

Next Post

बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर की लीडरशिप और योगदान को सराहा

Tue Oct 6 , 2026
मुंबई, 06 अक्टूबर (वार्ता) बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने सभी फ़ॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर के योगदान को सराहा है। हरमनप्रीत ने कप्तानी छोड़ दी है, जिससे उनकी लीडरशिप यात्रा का एक अहम अध्याय खत्म हो गया है। इतने सालों में, […]

You May Like