Annapurti Grain ATM: भिलाई में अब ATM से मिलेगा राशन, जानिए कैसे करेगा काम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में अब राशन की व्यवस्था पूरी तरह बदलने जा रही है। यहां जिले का पहला ‘अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम’ शुरू होने वाला है। इस खास मशीन से राशन कार्डधारी 24 घंटे, कभी भी अपना चावल ले सकेंगे। बस मशीन में राशन कार्ड नंबर डालिए, फिर बायोमेट्रिक यानी अंगूठे से पहचान कराइए… और तय मात्रा में चावल अपने आप बाहर आ जाएगा। सबसे अच्छी बात… ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना के तहत जिले के किसी भी उचित मूल्य दुकान से जुड़े लाभार्थी यहां से अपना चावल ले सकेंगे। इस एटीएम का संचालन महिला स्व-सहायता समूह करेगा और जरूरत पड़ने पर कर्मचारी भी मदद के लिए मौजूद रहेंगे। करीब 2.7 मीट्रिक टन क्षमता वाली यह मशीन लोगों को लंबी लाइनों से राहत देगी और राशन वितरण को पहले से ज्यादा तेज, आसान और पारदर्शी बनाएगी।

.....

Next Post

अमरनाथ यात्रा के लिए आठवें जत्थे में 8,150 श्रद्धालु जम्मू से रवाना

Thu Jul 9 , 2026
जम्मू, 09 जुलाई (वार्ता) दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिए 8,150 श्रद्धालुओं का आठवां जत्था गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालु […]

You May Like