
सीधी। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले भर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही भक्तिमय माहौल बन गया है। जय माता दी के जयकारे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई।
नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों के आस्था का सैलाब उमडऩा शुरू हो गया है। जिले के प्रशिद्ध मां चंद्रिका घोघरा देवी, अष्टभुजी देवी गोतरा, झदबा देवी चुरहट, बटौली देवी, फूलमती देवी मंदिर अमहा समेत अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह से ही दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए उमडऩा शुरू हो गई थी।
