भोपाल:जनपद फंदा की ग्राम पंचायत बागरोदा पंचायत में पंचायत 106 शासकीय दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है. जिसकी नीलामी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फंदा शिवानी मिश्रा की मौजदूगी में हुई. ग्राम पंचायत बागरोदा में शासकीय 106 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को व्यापार रोजगार करने अपना परिवार चलाने के लिए एक स्थाई जगह हो. बोली के माध्यम से नीलामी प्रक्रिया की गई. सबसे ऊंची बोली कॉर्नर की दुकान नंबर 106 की बोली दयाराम मालवीय ने 11 लाख 35000 हजार रुपए लगाकर दुकान खरीदी. नीलामी प्रक्रिया में जनपद के अधिकारी बीपीओ दिलीप शिंदे, राकेश कश्यप, सरपंच हरिनारायण पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
Next Post
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मज़ाक : कांग्रेस
Tue Apr 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि जिस संविधान संशोधन विधेयक को लेकर सरकार 16 अप्रैल से संसद की बैठक बुला रही है, उसे अब तक सांसदों को उपलब्ध न कराना सरकार की मनमानी और लोकतंत्र का मज़ाक उड़ाने जैसा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम […]

You May Like
-
6 months ago
मंहगाई की मार से बाजार में नही दिख रही रौनक
-
6 months ago
फ्लाईओवर में लगी 24 प्लेट, 13 नट चुराते चोर पकड़ाया
-
3 months ago
लीनेस क्लब की नव नियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
-
4 months ago
लिव इन विवाद में दबाव बढ़ा तो युवती ने की आत्महत्या