अमरनाथ यात्रा के लिए आठवें जत्थे में 8,150 श्रद्धालु जम्मू से रवाना

जम्मू, 09 जुलाई (वार्ता) दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिए 8,150 श्रद्धालुओं का आठवां जत्था गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालु तड़के हल्के और भारी मोटर वाहनों सहित 334 वाहनों के काफिले में जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए।

जत्थे में 3,445 श्रद्धालु बालटाल और 4,705 श्रद्धालु पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए। यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नागरिक प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पंजीकरण की पुष्टि होने और निर्धारित तिथि पर ही यात्रा करें, क्योंकि किसी भी अपंजीकृत श्रद्धालु को आधार शिविरों की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो जुलाई को जम्मू से यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

Next Post

पेंशन प्रभाग को मई में शिकायत निवारण के मामले में दूसरा स्थान

Thu Jul 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के बैंकिंग और बीमा प्रभागों को मई में शिकायतों के निवारण के मामले में समूह ए में क्रमश: दूसरा और छठा स्थान प्राप्त हुआ। वित्त मंत्रालय की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार वित्तीय सेवा विभाग को प्रतिवर्ष 2.50 लाख […]

You May Like