हादसा टला: खाई में उतरी बस पेड़ पर अटकी, यात्रियों की जान बची

नीमच: नीमच-जावद रोड पर गुरुवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। हादसे के दौरान बस एक पेड़ पर अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया और बस पलटने से बच गई।

घटना में किसी भी यात्री की जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बस में सवार 3 से 4 यात्रियों को मामूली खरोंचें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई

Next Post

सड़क सुरक्षा: ट्रॉलियों में लगाईं रेडियम पट्टियां, किसानों को किया जागरूक

Thu Oct 30 , 2025
सलामतपुर: सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देश पर सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कृषि उपज मंडी में पहुंचकर किसानों की ट्रॉलियों पर रेडियम पट्टियां लगाईं। थाना प्रभारी […]

You May Like