भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शरद पूर्णिमा महोत्सव में सहभागिता की। यह आयोजन स्व. प्रभाकर राव केलकर स्मृति गौवंश आधारित जैविक कृषि पुरस्कार समारोह एवं स्व. भागवत शरण माथुर स्मृति उत्कृष्ट नर्मदा सेवा पुरस्कार समारोह के रूप में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि गौवंश आधारित जैविक कृषि और नर्मदा संरक्षण जैसी पहलें प्रदेश के सतत विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहन देती रहेगी, ताकि परंपरा, पर्यावरण और प्रगतिशील कृषि का संतुलन बना रहे।
