क्रियेटिव हाउस अभी अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी नहीं उतारेगा, 5 पदों के प्रत्याशी चयनित

ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स चुनावों के लिये अपने प्रत्याशी घोषित करने के लिए अभी क्रियेटिव हाउस थोड़ा रूकेगा और कल की होने वाली कार्यकारिणी की बैठक के निर्णय के बाद ही इस पर निर्णय होगा। क्रियेटिव हाउस अभी केवल पांच पद संयुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी ही घोषित करेगा। अध्यक्ष पद पर क्रियेटिव हाउस वर्तमान अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल के फैसले का इंतजार करेगा, यदि डा. प्रवीण अग्रवाल चुनाव लड़ेंगे तो क्रियेटिव हाउस अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगा।

चेंबर चुनावों के लिये हालांकि व्हाईट हाउस ने अपने अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। इसमें व्हाईट हाउस ने अध्यक्ष पद पर पारस जैन, सचिव पद पर दीपक अग्रवाल व कोषाध्यक्ष पद पर मनोज अग्रवाल को उतारा है। जबकि संयुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सह सचिव पद पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इसी को देखते हुये अभी क्रियेटिव हाउस के रणनीतिकार विजय गोयल, राधेश्याम भाकर, सुरेश बंसल व हेमंत गुप्ता प्लानिंग में लगे हैं।

चेंबर सूत्रों के मुताबिक क्रियेटिव हाउस ने इस बार वर्तमान अध्यक्ष और व्हाईट हाउस के नेता डा. प्रवीण अग्रवाल का अध्यक्ष पद पर टिकट काट दिये जाने को गंभीरता से लिया है।

Next Post

पुत्र को जहर देने के बाद मां ने खाई थी जहरीली गोलियां

Wed Jun 3 , 2026
उज्जैन। ग्राम लसुडिया गोयल से दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया। 8 साल के पुत्र को जहरीली गोली खिलाने के बाद मां ने भी खाली। परिजनों ने दोनों की बिगड़ती हालत देखी तो उपचार के लिये आगर अस्पताल लेकर पहुंचे। बालक को डॉक्टरों ने उज्जैन रैफर कर दिया। कुछ देर बाद दोनों […]

You May Like