पुत्र को जहर देने के बाद मां ने खाई थी जहरीली गोलियां

उज्जैन। ग्राम लसुडिया गोयल से दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया। 8 साल के पुत्र को जहरीली गोली खिलाने के बाद मां ने भी खाली। परिजनों ने दोनों की बिगड़ती हालत देखी तो उपचार के लिये आगर अस्पताल लेकर पहुंचे। बालक को डॉक्टरों ने उज्जैन रैफर कर दिया। कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई।

झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम लसुडिया गोयल में 3 भाइयों का संयुक्त परिवार रहता था और 20 बीघा जीमन पर खेती करता है। परिवार में कोई विवाद नहीं है। मंगलवार सुबह 6.30 बजे के लगभग परिवार के एक भाई रघुसिंह तंवर की पत्नी सीमाबाई और 8 साल का पुत्र राजवीर उल्टियां करते दिखाई दिये। सीमाबाई के जेठ शिवसिंह तंवर ने दोनों को देखा तो तत्काल परिवार के साथ आगर अस्पताल लेकर पहुंचे। इस बीच सामने आया कि सीमाबाई ने पहले पुत्र को जहरीली गोली खिलाई और फिर खुद ने खा ली। आगर पहुंचने पर डॉक्टरों ने बालक राजवीर को उज्जैन रैफर कर दिया। राजवीर को उज्जैन लाया जाता, उससे पहले सीमाबाई की आगर अस्पताल में मौत हो गई। उज्जैन के निजी अस्पताल में राजवीर को भर्ती किया गया। जहां दोपहर में उसकी भी मौत होना सामने आया। सीमाबाई का आगर में पोस्टमार्टम कराया गया। बालक राजवीर को उज्जैन नीलगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। मां और पुत्र की मौत होने की खबर लसुडिया गोयल पहुंची तो गांव का माहौल गमगीन हो गया। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि सीमाबाई ने ऐसा कदम क्यों उठाया। मामले में नीलगंगा थाना एसआई मनोहर बडोदिया ने बताया कि बालक के बड़े पापा शिवसिंह के बयान दर्ज कर शव सौंपा गया। शिवसिंह ने भी ऐसा कोई कारण नहीं बताया कि जिससे दोनों के द्वारा उठाये गये कदम का कारण स्पष्ट हो पाये। वहीं झारड़ा थाना प्रधान आरक्षक भारतसिंह चौहान ने बताया कि गांव में भी परिवार के गमगीन होने पर कोई वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Next Post

रातभर से लापता युवकों की लाश डाबरी से मिली

Wed Jun 3 , 2026
उज्जैन। रात भर से लापता दो दोस्तों की परिवार तलाश के बाद बुधवार सुबह गांव की डबरी के पास पहुंचा तो उनकी बाइक खड़ी दिखाई दी।शंका के आधार पर तलाश शुरू की गई तो दोपहर 1 बजे के लगभग उनके शव बाहर निकल गए। भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम चिरोला […]

You May Like