रेत की अवैध खुदाई, सिंध नदी और वन क्षेत्र से निकल रही रेत

दतिया: तहसील इंदरगढ़ के लॉन्च थाना क्षेत्र के गोविंद नगर और लॉन्च सिंध नदी से अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है। मामला उजागर होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गोविंद नगर और लॉन्च क्षेत्र में रेत की अवैध खुदाई सिंध नदी से की जा रही है, जिससे वन विभाग क्षेत्र को नुकसान पहुंच रहा है।

आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध खुदाई सिंध नदी से की जा रही है, जिससे सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। लोगों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अवैध रेत खुदाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और अधिकारियों की मिलीभगत की जांच की जानी चाहिए।

Next Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी आज ग्वालियर में

Wed Nov 26 , 2025
ग्वालियर:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी आज बुधवार को शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल से ग्वालियर आएंगे. भाजपा कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत करेंगे। वे रात्रि में ग्वालियर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like