रेत के अवैध उत्खनन व भण्डारण में लिप्त पनडुब्बी व लोडल जब्त

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई खनिज विभाग की टीम ने डबरा तहसील के अंतर्गत सिंध नदी के विभिन्न घाटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम बाबूपुर के अंतर्गत रेत के अवैध खनन में संलग्न एक पनडुब्बी नष्ट की गई। साथ ही एक अन्य पनडुब्बी व लोडर वाहन जब्त किया गया है।

प्रभारी खनिज अधिकारी पंकज ध्वज मिश्रा के अनुसार जब्त पनडुब्बी व लोडर वाहन संबंधित पुलिस थाने की अभिरक्षा में रखे गए हैं। इस अवैध कार्य में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

Next Post

पर्यावरण अनुकूल उत्पादन से मिलेगी कपड़ा उद्योग को वैश्विक पहचान: शिंदे

Wed Aug 19 , 2026
मुंबई, 19 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र के  उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि सिर्फ ज्यादा उत्पादन करने से नहीं बल्कि पर्यावरण अनुकूल उत्पादन करने से राज्य और देश के कपड़ा उद्योग को वैश्विक मंच पर पहचान मिल पायेगी। श्री शिंदे ने यहां जियो वर्ल्ड सेंटर में उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा […]

You May Like