ग्वालियर:हरियाणा में आयोजित चौथी एआईयू वूमेन्स पार्लियामेंट में ग्वालियर-चंबल अंचल की होनहार प्रतिभा सुश्री दिया तोमर ने अपने उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल और प्रभावशाली विचारों से सभी को प्रभावित करते हुए बेस्ट स्पीकर का खिताब अपने नाम किया। इतना ही नहीं, उन्होंने पूरे कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरॉल विनर बनकर क्षेत्र का गौरव भी बढ़ाया।
इस राष्ट्रीय स्तर के मंच पर देशभर से आई प्रतिभाओं के बीच दिया तोमर ने अपनी मजबूत सोच, स्पष्ट अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास के दम पर निर्णायकों और श्रोताओं का दिल जीत लिया। दिया तोमर की इस उपलब्धि पर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
