ग्वालियर: यहां 9वाँ माधवराव सिंधिया धरोहर फैस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह 3 दिवसीय कार्यक्रम आज गुरुवार से शुरू हुआ। महोत्सव 18 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस महोत्सव की परिकल्पना प्रियदर्शनी राजे सिंधिया की है।
इस वर्ष इस उत्सव की थीम पारसी धरोहर है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात पुरातत्वविद् एवं खाद्य मानवविज्ञानी डॉ. कुरुश दलाल, अतिथि के रूप में रिया दलाल एवं विशेष अतिथि के रूप में यज़्दी करांजिया तथा निर्णायक मंडल में नवकाशजी, आनंदिता बनर्जी, कैनाज पारदीवाला हाथीराम, श्रीमती महारुख ज़ेड चिचगर एवं मुस्ताक खान चौधरी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से लगभग 210 छात्र-छात्राएँ शामिल हो रहे हैं।आज गुरुवार को पहले दिन शीशा पर चित्रकम (ग्लास पेंटिंग), चाक-नु-पोरु (पारसी रंगोली), उद्यम अतश (फायर ऑफ़ एंटरप्राइज), पारसी गारा कढ़ाई (एम्ब्रायडरी), इलस्ट्रेटेड गहबर (इ-पोस्टर) आदि स्पर्धाएं हुईं। रात्रि में नाटक पारसी थियेटर होगा। यह आयोजन सिंधिया कन्या विद्यालय में चल रहे हैं।
