ऋषि परंपरा हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत

रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि ऋषि परंपरा हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है. यह परंपरा विकास व संस्कृति की संवाहक है. जरूरत इस बात की है कि इसे बचकर रखा जाय और आने वाली पीढ़ी से इससे अवगत कराया जाय. उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल कश्यप जयंती समारोह के अवसर पर केशरवानी वैश्य समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.

मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषि परंपरा धर्म के मार्ग पर चलने का मार्ग प्रशस्त करती है. धर्म और अध्यात्म से ही भारत विश्वगुरू बनेगा और संपूर्ण विश्व में शांति स्थापना में अपना योगदान देगा. उन्होंने रीवा के विकास में वैश्य समाज के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि यह समाज कंधा से कंधा मिलाकर विकास में सहभागी है. रीवा में शांति व अमन चैन के साथ समाज के लोग व्यापार कर रहे हैं और रीवा को उन्नति की ओर ले जाने में अपना योगदान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि वैश्य समाज से हमारे आत्मीय भाव हैं और जब भी समाज के कार्यक्रम होते हैं मैं यहां उपस्थित होकर अपनत्व का अनुभव करता हूँ. श्री शुक्ला ने अपेक्षा की कि वैश्य समाज का स्नेह व सहयोग हमेशा मिलता रहेगा. उन्होंने समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया. कार्यक्रम को पूर्व महापौर ममता गुप्ता ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, शंकरलाल गुप्ता, वंदना गुप्ता, अक्षय गुप्ता, संजय गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे, के.के. गर्ग सहित वैश्य समाज के स्थानीय जन उपस्थित रहे.

Next Post

चीन बेलारूस के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार है: शी जिनपिंग

Sun Aug 31 , 2025
तियानजिन, 31 अगस्त (वार्ता) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को कहा कि वह बेलारूस के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार है। श्री जिनपिंग ने उत्तरी चीनी शहर तियानजिन में बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की। गौरतलब है कि श्री लुकाशेंको शंघाई सहयोग […]

You May Like