शिवपुरी BJP के नए जिला कार्यालय का भूमिपूजन

शिवपुरी। भाजपा के जिला कार्यालय के नवीन भवन के निर्माण की दिशा में आज महत्वपूर्ण शुरुआत हुई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नए जिला कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया और आधारशिला रखी।

इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि भाजपा का यह नवीन कार्यालय केवल संगठन का भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, संगठन की शक्ति और जनसेवा के संकल्प का नया केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय के माध्यम से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं को बेहतर तरीके से काम करने के लिए एक नया मंच उपलब्ध होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा स्थानीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नए जिला कार्यालय के निर्माण को शिवपुरी भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next Post

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री नरेंद्र पटेल ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

Wed Sep 2 , 2026
भोपाल। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर कई मामलों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। मंत्री पटेल ने कहा कि जिन प्रकरणों […]

You May Like