
दतिया। सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह सेंवढ़ा से करीब 8 किमी दूर सिंध नदी के पार बसे सुदूर ग्राम मदनपुरा स्टीमर से नदी पार कर पहुंचे। दरअसल मदनपुरा निवासी वेदराम बघेल के युवा पुत्र की सर्पदंश से असमय मृत्यु होने की दुःखद घटना हुई हैं।
पूर्व विधायक सिंह स्टीमर में बैठकर ग्राम मदनपुरा पहुँचे। यहां उन्होंने दुःखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया। उनके साथ सेंवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जयवेंद्र सिंह परिहार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
