भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री नरेंद्र पटेल ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

भोपाल। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर कई मामलों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

मंत्री पटेल ने कहा कि जिन प्रकरणों में विस्तृत प्रक्रिया या संबंधित विभाग की कार्रवाई जरूरी है, उन्हें शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक जनसमस्या का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े विषयों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन की समस्याओं का समाधान करने के साथ उन्हें शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Next Post

नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम ने बढ़ाया मदद का हाथ, चावल-दाल से लेकर तिरपाल और घरेलू सामान तक पहुंचाया

Wed Sep 2 , 2026
छतरपुर। नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बाद संकट में फंसे परिवारों की मदद के लिए बागेश्वर धाम ने मानवीय पहल की है। बागेश्वर महाराज के आह्वान पर बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के सहयोग से राहत सामग्री से भरे चार ट्रक नेपाल भेजे गए। नेपाल पहुंचे बागेश्वर धाम के […]

You May Like