चलती एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी करने वाले 2 बदमाश हिरासत में 

उज्जैन। चलती ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले अंतरराज्यीय आरोपियों के खिलाफ जीआरपी उज्जैन ने बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर एक्सप्रेस के एसी कोच से महिला यात्री का ट्रॉली बैग चोरी करने वाले ओडिशा निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 8 हजार रुपए नगद समेत करीब 55 हजार रुपए का मश्रुका बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर एक्सप्रेस से बैग चोरी करने और चोरी का सामान बेचकर प्राप्त रकम आपस में बांटने की बात स्वीकार की। आरोपियों से बरामद दोनों मोबाइल फोन पूर्व में दर्ज चोरी के मामलों से भी जुड़े पाए गए हैं। अब्दुल मन्नान का जीआरपी दुर्ग में आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। जीआरपी उज्जैन ने यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी के मामलों में लगातार कार्रवाई करते हुए पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग प्रकरणों से 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है।

 

18 जुलाई को हुई थी चोरी

ट्रेन क्रमांक 12968 जयपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही महिला यात्री का ट्रॉली बैग चोरी हो गया था। मामले में जीआरपी उज्जैन ने अपराध क्रमांक 374/26, धारा 305(सी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। कैमरो के फुटेज और मुखबिर तंत्र से पहुंची पुलिस आरोपियों तक वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने रेलवे स्टेशन और आसपास मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने नागदा आउटर क्षेत्र में घेराबंदी कर बरकत हुसैन (49) और अब्दुल मन्नान (55), दोनों निवासी राउरकेला, ओडिशा को गिरफ्तार कर लिया।

Next Post

उद्योगपुरी में हादसा, दमोह के युवक की मौत

Mon Aug 10 , 2026
उज्जैन। नागझिरी उद्योगपुरी में दाना बनाने वाली फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राइंडर मशीन में फंसे से दमोह के युवक की मौके पर मौत हो गई। नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि सुबह 11 बजे के लगभग खबर मिली थी कि उद्योगपुरी स्थित विजय लक्ष्मी इंडस्ट्रीज की ग्राइंडर मशीन […]

You May Like