झेलम एक्सप्रेस में पकड़ा फर्जी टीटीई, जीआरपी के सुपुर्द

ग्वालियर: रेल विभाग को मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ग्वालियर और कमर्शियल कंट्रोल से प्राप्त सूचना के आधार पर सीटीआई ग्वालियर एवं आरपीएफ स्टाफ द्वारा झेलम एक्सप्रेस के जनरल व दिव्यांग कोच में संयुक्त जांच की गई। जांच के दौरान एक व्यक्ति झांसी से ग्वालियर तक बिना टिकट यात्रा करते हुए खुद को स्वयं को टीटीई बताकर यात्रियों से अवैध रूप से पैसे वसूलता पाया गया।

उसके पास से 1620 रुपए नकद बरामद हुए। उक्त व्यक्ति का वीडियो एक यात्री द्वारा रेलवे ट्विटर पर साझा किया गया था। आरोपी को जीआरपी के सुपुर्द कर कार्रवाई की गई।इस कार्यवाही में सीटीआई राजीव शर्मा, लोकेन्द्र कौशिक, विजय कुमार सिंह, मोहित विश्वास, अर्पित गोस्वामी, अमित परमार, नीरज कौशिक तथा आरपीएफ एएसआई अशोक सिंह भदौरिया, कांस्टेबल शीशराम गुर्जर व अजीत की भूमिका रही।

Next Post

नेहल की मुसीबत बनेगा बिग बॉस 19 का तीसरा वाइल्डकार्ड

Thu Oct 23 , 2025
बिग बॉस 19 का तीसरा वाइल्डकार्ड नेहल चुडासमा का बॉयफ्रेंड होगा। उनके घर में आते ही नेहल के सारे निजी राज खुलेंगे, जिससे उनके गेम में बड़ा हंगामा मचेगा।  बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का घर इन दिनों ड्रामे और विवादों से भरा हुआ है, लेकिन जल्द ही शो […]

You May Like