भोपाल: विंध्य क्षेत्र के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रीवा से नई दिल्ली के लिए 72 सीटर हवाई सेवा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस उड़ान के शुरू होने से विंध्यवासियों को राजधानी दिल्ली तक सीधे हवाई सफर की सुविधा मिलेगी।
सरकार ने जल्द ही रीवा से इंदौर के लिए भी 72 सीटर हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की है। रीवा एयरपोर्ट के विकास कार्य तेजी से जारी हैं। एयरपोर्ट निर्माण के लिए हवाई पट्टी की 65 एकड़ भूमि के साथ 258 एकड़ अतिरिक्त भूमि का भी अर्जन किया जा चुका है।
इस हवाई सेवा से न सिर्फ रीवा बल्कि संपूर्ण विंध्य क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के औद्योगिक तथा पर्यटन विकास को भी गति मिलेगी।
