ईरान, उज्बेकिस्तान एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के क्वार्टरफाइनल में

शेन्ज़ेन, 17 फरवरी (वार्ता) ईरान ने एएफसी अंडर20 एशियाई कप के ग्रुप सी में 10 खिलाड़ियों से खेल रहे यमन को 6-0 से तथा उज्बेकिस्तान ने इंडोनेशिया को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया हैं।

रविवार को खेले गये मुकाबलों में लगातार दो जीत के साथ ईरान और उज्बेकिस्तान ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

वहीं ग्रुप बी के मुकाबले में आमिर फैसल के गोल ने इराक को सऊदी अरब पर 1-0 से जीत दिलाई, जबकि इब्राहिम सबरा के दो गोल के बदाैलत जॉर्डन को दक्षिण कोरिया पर 2-1 से जीत मिली।

इराक अब चार अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है। जबकि सऊदी अरब और जॉर्डन इराक से एक अंक पीछे है। दक्षिण कोरिया एक अंक के साथ सबसे नीचे पायदान पर है।

इराक अब चार अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है।

Next Post

ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने से जर्मनी को और अधिक स्वतंत्र बनने में मदद

Mon Feb 17 , 2025
वाशिंगटन, 17 फरवरी (वार्ता) अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) पार्टी के विधायक के गोट्सचॉक ने ‘आरआईए नोवोस्ती’ को बताया कि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के शीर्ष पर होने से जर्मनी को अधिक स्वतंत्र नीतियां विकसित करने और “बड़ा होने” का मौका मिलता है। ट्रम्प के पुनर्निर्वाचन के बारे में पूछे जाने […]

You May Like