ईरान में दिसंबर 2025 के अंत से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब सरकार विरोधी आंदोलन में बदल चुका है, जिसमें 16,500 से अधिक लोग मारे गए और 3,30,000 से ज्यादा घायल हुए।
दिसंबर 2025 के अंत में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब ईरान में एक बड़े संकट का रूप ले चुके हैं। यह विरोध शुरुआत में आर्थिक समस्याओं जैसे महंगाई और रियाल की गिरावट से उपजा था, लेकिन जल्द ही यह सरकार विरोधी आंदोलन में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ भी नारेबाजी की। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, सरकार द्वारा की गई कड़ी कार्रवाई में 16,500 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए हैं और 3,30,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ज्यादातर पीड़ित युवा हैं, जिनकी उम्र 30 वर्ष से कम है।
